
टेस्ट ट्यूब बेबी की तरह हुआ था माता सीता का जन्म: दिनेश शर्मा
लखनऊ. डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि लाइव टेलीकास्ट महाभारत के काल से ही शुरू होगा या था। यही नहीं एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सीता जी का जन्म एक घड़े से होने का भी जिक्र है जो आज की टेस्ट ट्यूब बेबी टेक्नोलॉजी रही होगी। उन्होंने राजधानी में आयोजित इंडिया स्किल्स रीजनल कॉम्पिटिशन के दौरान अपने संबोधन में ये बातें कहीं। उनके मुताबिक, जनक जी के हल चलाने पर जमीन से एक घड़ा निकला और उसमें सीता जी निकलीं। वह कहीं न कहीं टेस्ट ट्यूब बेबी जैसी टेक्नोलॉजी रही होगी।
कार्यक्रम के दौरान किए कई दावे
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ये भी दावा किया कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन, प्लास्टिक सर्जरी, गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत, परमाणु परीक्षण और इंटरनेट जैसी तमाम आधुनिक प्रक्रियाएं पौराणिक काल में ही शुरू हो गई थीं। उनके मुताबिक, महाभारत काल में युद्ध के दौरान संजय द्वारा धृतराष्ट्र को महल में बैठे-बैठे युद्ध के मैदान का आंखों देखा हाल सुना या जाता था। यह आज के समय टीवी पर होने वाला सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) नहीं है तो और क्या है। उन्होंने राजधानी में आयोजित इंडिया स्किल्स रीजनल कॉम्पिटिशन के दौरान अपने संबोधन में ये बातें कहीं। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
मथुरा में भी दिया था ये बयान
बता दें कि इससे पहले बुधवार को उन्होंने मथुरा में भी ये बयान दिया था। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि 'आज जिस गूगल को आप लोग हर विषय के जानकार के रूप में जानते हैं, महाभारत काल में एक विशेष चरित्र हुआ करता था 'नारद मुनि। जो कभी भी, कहीं भी पहुंच जाते थे और हर समस्या का निदान सुझा देते थे। वह भी केवल तीन बार नारायण-नारायण, बोलकर। पल भर में कोई भी संदेश कहीं भी पहुंचा देते थे। हमें अपने गौरवशाली अतीत को कभी नहीं भूलना चाहिए।"
बिपलब देव भी रहते हैं चर्चा में
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिपलब देव भी इस तरह के बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी तरह अब दिनेश शर्मा का बयान भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
लाइव टेलीकास्ट महाभारत के समय से
इस दौरान डॉ.शर्मा ने कहा कि मीडिया में आज तकनीक का प्रयोग बहुत बढ़ गया है लेकिन तकनीक तो भारत में महाभारत काल से ही चलती आ रही है। उस दौरान संजय ने महाभारत का लाइव टेलीकास्ट किया था आज न्यूज़ चैनल कार्यक्रमों का टेलीकास्ट कर रहे हैं। अर्थात भारत में हर तरह की तकनीक उपलब्ध है बस जरूरत उसे खोजकर उसका सही उपयोग करने की है। हमारी सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।
विपक्षी दलों ने घेरा
कांग्रेस प्रवक्ता ज़ीशान अंसारी ने कहा है कि बीजेपी में बिप्लब देव से लेकर दिनेश शर्मा तक जिस तरह की बातें कर रहे हैं इससे अर्थ का अनर्थ हो रहा है। ये जानबूझ कर इस तरह के बयान दे रहे हैं ताकि कोई असल मुद्दे पर चर्चा न करे। अगर यही कांग्रेस के किसी नेता ने बयान दिया होता तो अब तक हाए तौबा मच गया होता। बीजेपी वाले जनता को भड़काने लग जाते। ये असल मुद्दे पर नहीं हिंदुत्व केे एजेंड पर चलने वाले लोग हैं लेकिन अब पूजनीय माता सीता के बारे में ही ऐसे बयान दे रहे हैं।
वहीं सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने कहा कि ये सब ध्यान भटकाने की बातें हैं। कैराना-नूरपुर में इतनी बड़ी हार हुई है उससे ध्यान भटकाने की लगातार बीजेपी कोशिश कर रही है। इनकी सोच का भी स्तर पता चलता है। ये सारे बयान मीडिया की अटेंशन पाने के लिए आते हैं।
उन्होंने ट्वीटर पर लिखा- ''मैं सोचती थी तीन में से एक मुख्यमंत्री तो थोड़े ठीक हैं लेकिन इन्होंने भी मुँह खोलते ही अपना मानसिक स्तर दिखा दिया । किसी और को test tube में घुसा देते , आपको हमारी सीता माता ही मिली थी ? @drdineshbjp आपसे तो ऐसी उम्मीद नहीं थी !''
Published on:
01 Jun 2018 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
