19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केशव प्रसाद मौर्य ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा- अखिलेश यादव नेता नहीं है वो तो..

इस दौरान उन्होंने बसपा- सपा को लेकर बड़ा बयान दिया है
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Jun 23, 2019

Keshav Prasad Maurya

केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को विश्वसरैया प्रेक्षागृह में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बसपा- सपा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

यह भी पढ़ें- मायावती के इस ऐलान ने मचा दी सनसनी, दो ट्वीट कर दिया सबसे बड़ा झटका, भाजपा सरकार में मचा हड़कंप

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा-बसपा गठबंधन को नपसंद किया है अौर पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि 50 साल तक इनका यूपी में कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के समर्थन के कारण ही भाजपा को लोकसभा चुनाव 2019 में केंद्र में पूर्ण बहुमत मिला।

यह भी पढ़ें- जहरीले करैत ने काटा तो गुस्से में आया आदमी, सांप को मारकर इलाज कराने पहुंच गया, बोरा खोलते ही हैरान कर देने वाला नजारा दिखा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा ने पिछड़े वर्ग को कभी सम्मान नहीं दिया बल्कि उनका शोषण किया। जो भी सम्मान देगा पिछड़ा वर्ग उसके लिए अपनी जान भी दे देगा। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग ने जिस तरह 2014, 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ दिया इसी तरह आने वाले उपचुनाव में भी भाजपा का साथ देगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरे यादव समाज के नेता नहीं हैं। वे यूपी के कुछ हिस्सों में यादव समाज के नेता बनकर रह गए हैं।