1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा, बसपा और कांग्रेस पर बरसे डिप्टी सीएम, अधिकारियों को दी सख्त हिदायद

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 25 Apr 2018, 5:31 PM IST

Deputy CM Keshav Prasad Maurya

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों को हार का डर सता रहा है, इसलिये सभी मिलकर मोदी रोको अभियान में जुट गये हैं। केशव मौर्य ने कहा कि दल मोदी जी से डर गये हैं, इसलिये एक साथ आ गये हैं। लेकिन 2019 में इन्हें हार का सामना ही करना पड़ेगा।

प्रदेश सरकार की योजनाओं का गुणगान करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी सरकार बने एक साल ही हुआ है और हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नौ लाख लोगों को मकान दिया है। 118 करोड़ की लागत से सड़कों और सेतु का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। ये बातें केशव प्रसाद मौर्य ने अमेठी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। केशव प्रसाद मौर्य ने अमेठी में बुधवार को विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया।

कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते राहुल गांधी : डिप्टी सीएम
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, जो वे कभी नहीं बन सकते। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता हैं।

अधिकारियों को नसीहत
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दिन-रात एक करके उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई है। उनका लक्ष्य सत्ता का सुख भोगना नहीं, बल्कि ईमानदारी के साथ जनसेवा करना है। लेकिन कुछ अधिकारी पद का दुरुपयोग कर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 15 वर्षों में सपा और बसपा के शासन के जिन अधिकारियों का एक साल बाद भी दिमाग नहीं ठीक हुआ है, उन्हें कोई बचा नहीं सकता है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायद देते हुए कहा कि अगर हमारा कोई कार्यकर्ता किसी काम के लिये प्रसाशन के पास जाता है तो उसे पूरा सम्मान मिलना चाहिये।