
लखनऊ. राम मंदिर बनवाने की शपथ लेते हुए यूपी होम गार्ड के डीजी सूर्यकुमार शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ है। लखनऊ यूनिवर्सिटी में 'अखिल भारतीय समग्र विचार पृष्ठ' कार्यक्रम के तहत राम मंदिर निर्माण को लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया था जिसमें देशभर से तमाम वक्ता आए थे। इसमें डीजी सूर्यकुमार शुक्ला ने भी राम मंदिर निर्माण की शपथ ली। उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो मंच से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शपथ लेते नजर आ रहे हैं।
कार्यक्रम में मौजूद सूत्रों के मुताबिक ये वीडियो लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम का है। जहां डीजी होम गार्ड भी मौजूद थे। इस दौरान मंच पर मौजूद लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शपथ इसके साथ ही जयश्री राम के नारे लगाए।
देखें वीडियो-
लखनऊ विश्वविद्यालय में हुआ था कार्यक्रम
लखनऊ विश्वविद्यालय में लगभग एक सप्ताह पहले लोक प्रशासन विभाग 'अखिल भारतीय समग्र विचार पृष्ठ' कार्यक्रम के तहत राम मंदिर निर्माण को लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम में डीजी होमगार्ड के साथ मुस्लिम राम मंदिर निर्माण मंच के अध्यक्ष राष्ट्रवादी आजम खान और कई बड़े लोग मौजूद थे।आजम खान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हिन्दुओं को जागरुक होने की जरुरत हैं। उन्होंने कहा कि अगर 100 करोड़ हिन्दुओं के होते हुए भी राम मंदिर का निर्माण नहीं हो रहा है तो यह सोचने की बात है। उन्होंने कहा कि मैं एक भक्त होने के नाते यहां आया हूं। कोर्ट में राम मंदिर का मु्द्दा जाना भी अच्छी बात नहीं है।
अपने बचाव में उतरे डीजी
पत्रिका से बातचीत में डीजी सूर्य कुमार शुक्ला ने कहा कि वहां कुछ लोगों ने शरारत की है। मैंने कोई नारा नहीं लगाया, वहां मंदिर निर्माण की बात कुछ मुस्लिम लोग भी कर रहे थे। हमने भी समझाया कि अगर हिंदु-मुस्लिम लोग आपस में मिलकर मंदिर बनवाना चाहते हैं तो इसमें क्या हर्ज है। शांति व्यवस्था नहीं भंग होनी चाहिए।
जानें कौन हैं डीजी सूर्यकुमार शुक्ला
डॉ. सूर्यकुमार शुक्ला 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। यह सपा सरकार में डीजीपी बनते बनते रह गए लेकिन भाजपा की वरिष्ठता क्रम की नीति इस बार इनका नाम शामिल था। इस समय डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला डीजी होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। यह यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
एलयू ने कहा- कोई जानकारी नहीं
एलयू प्रवक्ता प्रो.एनके पांडे ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह इस मामले की जानकारी के बाद ही कुछ बोलेंगे।
Updated on:
02 Feb 2018 05:18 pm
Published on:
02 Feb 2018 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
