31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हल्द्वानी हिंसा पर DGP का खुलासा! बोले-मदरसें पर बुलडोजर एक्‍शन बस बहाना, दिखी साजिश

हल्द्वानी में हिंसा की वजह शुरू में अवैध मदरसा और मस्जिद पर बुलडोजर की वजह बताया गया। अब डीजीपी ने इसमें बड़ी साजिश की बू आने बात कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Upendra Singh

•

Updated: 9 Feb 2024, 4:40 PM IST

haldwani_hinsa_1.jpg

हल्द्वानी में हिंसा और आगजनी के बाद मौके पर फोर्स तैनात।

नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने बाद अब राज्य के डीजीपी अभिनव कुमार ने साजिश की बात कही है। डीजीपी हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने शुरुआती जांच के बाद कहा कि जिस तरह से हमले को अंजाम दिया गया है उसके पीछे कोई साजिश है। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की बात कहते हुए एनएसए लगाने के लिए कहा है।

डीजीपी और मुख्य सचिव हल्द्वानी पहुंचे
मुख्य सचिव और एडीजी के साथ हल्द्वानी पहुंचे डीजीपी ने अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद हिंसाग्रस्त बनभूलपुरा भी गए। मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रशासन न्यायलय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गया था। जिस तरीके से उग्र भीड़ ने पुलिस पर हमला किया। पथराव, पेट्रोल बम फेंके, आगजनी की और अवैध हथियारों से फायर भी हुआ। उससे हम लोगों को स्पष्ट तौर पर यही लगा कि यह बड़े प्लांड तरीके से अंजाम दिया गया। वहां कर्फ्यू लगा हुआ है स्थिति फिलहाल समान्य है।

कर्फ्यू की पाबंदी हटाने के दिए निर्देश
डीजीपी ने कहा‌ कि पहली प्राथमिकता है कि कर्फ्यू की पाबंदी हटाई जाए। यह पूदे जाने पर कि क्या यह सिर्फ मदरसा हटाने का रिएक्‍शन है या प्लांड साजिश है। डीजीपी ने कहा कि जिस तरह से भीड़ इकट्ठा हुई, जितनी तेजी से वे इकट्ठा हुए, जैसे तैयारी थी। निश्चित तौर पर इसके पीछे कुछ प्लानिंग लग रही है। कुछ साजिश लगता है। इसकी हम जांच कर रहे हैं। दोषियो को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपे बोले-एनएसए के तहत होगी कार्रवाई
डीजीपी ने कहा कि जिन लोगों ने पुलिस पर पथराव और हमला किया, उन्हें चिह्नित करके सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एनएसए के तहत केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू लगाने से स्थिति बहुत हद तक नियंत्रण में आ गई है।

राधा रतूड़ी ने कहा-स्थिति का अच्छे से अध्ययन करेंगे
उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि हम लोग पहले पूरी स्थिति को अच्छे से अध्ययन करेंगे। फिर लीगल ‌बिंदु है वो दखेंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हम स्थितियों का पूरा अध्ययन करने के बाद मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी देंगे। दंगाइयों के खिलाफ एक्‍शन होगा।