बता दें कि 2009 के लोकसभा चुनावों में अखिलेश यादव ने दो सीटों फिरोजाबाद और कन्नौज से चुनाव लड़ा था, इन दोनों ही सीटों पर अखिलेश को जीत मिली थी। जिसके बाद अखिलेश ने फिरोजाबाद सीट छोड़ दी थी और इस सीट से अपनी पत्नी डिंपल यादव को पहली बार चुनाव में उतारा था। सबको उम्मीद थी कि डिंपल यह सीट जीत जाएंगी लेकिन कांग्रेस नेता राजबब्बर ने उन्हें इस सीट से हरा दिया था।