नवोदय विद्यालय में अध्यापक रहे और अब मऊ जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक श्री आरपी यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष होते रहना चाहिए, ताकि एक साथ हास्टल में रहकर पढ़े मित्र यह जान सकें कि उनके साथी आज किस मुकाम पर हैं। कार्यक्रम के संयोजक घनश्याम यादव ने बताया कि इस वर्ष 1994 में पास आउट नवोदयी बैच का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन मनाया जायेगा। इसमें देश-विदेश में रह रहे तमाम नवोदयी शामिल होंगे।इस अवसर पर आलोक त्रिपाठी, घनश्याम यादव, शिव प्रसाद बर्नवाल, ज्ञान प्रकाश, प्रताप नारायण सिंह, संदीप राय, हरीलाल, डॉ. अतुल गुप्ता, प्रकाश यादव, माधुरी यादव, डॉ. मनीष बर्नवाल, सूर्य प्रकाश यादव, डॉ.अभय, अमित, संजीत, गौरीशंकर सहित तमाम नवोदयी पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे।