5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल में दुकानों की साप्ताहिक बंदी का आदेश लागू, जानें किस दिन कौन सी दुकान रहेगी बंद, जानें पूरी डिटेल

नए साल में साप्ताहिक बंदी के आदेश लागू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 5 Jan 2021, 9:22 AM IST

नए साल में दुकानों की साप्ताहिक बंदी का आदेश लागू, जानें किस दिन कौन सी दुकान रहेगी बंद

नए साल में दुकानों की साप्ताहिक बंदी का आदेश लागू, जानें किस दिन कौन सी दुकान रहेगी बंद

लखनऊ. नए कैलेंडर वर्ष के लिए दुकानों की साप्ताहिक बंदी के दिन डीएम ने घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए भी दुकानों के दिन घोषित कर दिया है। क्षेत्रों के आधार पर साप्ताहिक बंदी तय की गई है। राजधानी लखनऊ में किस दिन कौन सी दुकान बंद रहेगी उसको लेकर निर्णय किया गया है।

सोमवार- चारबाग गुरुनानक मार्केट, खुर्दही बाजार।

मंगलवार- बंगला बाजार, चिनहट, सतरिख रोड नगर निगम सीमा तक, मटियारी चौराहे से मल्हौर स्टेशन तक और अर्जुनगंज।

बुधवार- डालीगंज, खदरा, बाबूगंज, सीतापुर रोड़, आईटी क्रासिंग, निराला नगर, चांदगंज, इन्दिरानगर, निशातगंज, फैजाबाद रोड, महानगर, गोमतीनगर, संजय गांधी पुरम, मारुतिपुरम।

गुरुवार - आलमबाग, चन्दरनगर, आदर्श नगर, मवैया, सिंगार नगर, गौरी बाजार, आशियाना, राजाजीपुरम, आलमनगर, आलमनगर रेलवे क्रासिंग से मोहान रोड पेट्रोल पम्प तक,कानपुर रोड, चारबाग, नाका हिन्डोला, पानदरीबा, गणेशगंज, फतेहगंज, अमीनाबाद, श्रीराम रोड, नजीराबाद, गुईन रोड, कचेहरी रोड, यहियागंज, मोलवीगंज, नादानमहल रोड़, राजा बाजार, चौक, गोल दरवाजा, सुभाष मार्ग, सआदतगंज, ठाकुरगंज, अशर्फाबाद, हरदोई रोड, नक्खास व विक्टोरिया स्ट्रीट, ऐशबाग, राजेन्द्र नगर, आर्यानगर, मोती नगर, मालवीय नगर, हैदरगंज, टिकैतगंज, पाण्डेगंज, सदर, कैन्ट रोड, हुसैनगंज, स्टेशन रोड (हुसैनगंज चौराहे तक) गुरूगोविन्द सिंह मार्ग, मुरलीनगर व तेलीबाग।

शुक्रवार - गोसाईगंज, अमेठी, मलिहाबाद, दुबग्गा से काकोरी, मोहनलालगंज व नीलमथा बाजार।

शनिवार - नगराम, बक्शी का तालाब एवं बन्थरा।

रविवार - हजरतगंज, लालबाग, शाहनजफ रोड, बाल्मीकी मार्ग, पार्क रोड, विधान सभामार्ग, हुसैनगंज चौराहा से हजरतगंज चौराहे तक, अशोक मार्ग, कपूरथला, लाटूश रोड, गुरुद्वारा रोड बासमण्डी चैराहा से नाका हिन्डोला चौराहा तक,बीएन रोड, हीवेट रोड, गौतम बुद्ध मार्ग, कैसरबाग चैराहा,गोलागंज, जगत नारायन रोड़ व माडल हाउस, ट्रान्सपोर्ट नगर।