एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक के मुताबिक विभव खंड -2 में डॉ. माधव कृष्ण तिवारी अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में दो बेटे डॉक्टर गौरव तिवारी, निशित तिवारी, एक बेटी व पत्नी हैं। डॉ. माधव जिला पशु चिकित्साधिकारी के पद से रिटायर थे। वहीं बेटा गौरव भी पशुचिकित्सक थे। छोटा बेटा दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। बेटी की शादी हो चुकी है।