27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, दाम गिरने के बाद अब खाते में आएगी इतनी सब्सिडी

दो महीने से लगातार घरेलू गैस के दाम में बढ़ोत्तरी होने के बाद उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 52 रुपए सस्ता कामर्शियल सिलेंडर 84 रुपए सस्ता नई दरें रविवार सुबह से हुईं लागू
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Mar 01, 2020

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, दाम गिरने के बाद अब खाते में आएगी इतनी सब्सिडी

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, दाम गिरने के बाद अब खाते में आएगी इतनी सब्सिडी

लखनऊ. होली के त्योहार से पहले घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 52.50 रुपए सस्ता हो गया है। अभी तक 893.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर मार्च महीने में 841 रुपए का मिलेगा। फरवरी के महीने में यह सिलेंडर 144.50 रुपए महंगा हो गया था। नई दरें रविवार सुबह से लागू हो गई हैं।


दो महीने बाद बड़ी राहत

बीते दो महीने से लगातार घरेलू गैस के दाम में बढ़ोत्तरी होने के बाद उपभोक्ताओं के लिए यह बड़ी राहत की खबर आई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बाजार भाव (गैर सब्सिडी रेट) में कमी के बाद अब उपभोक्ताओं के खाते में 325.71 रुपए की सब्सिडी आएगी। यानी सब्सिडी वाला सिलेंडर उपभोक्ताओं को करीब 515 रुपए का पड़ेगा।


कमर्शियल और छोटा सिलेंडर भी सस्ता

मासिक रेट रिवीजन में तेल कम्पनियों ने कामर्शियल सिलेंडर (19 किलो) के दामों में भी 84.50 रुपए की कटौती की है। कारोबारियों को कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए अब 1465.50 रुपए चुकाने होंगे। पांच किलो वाला छोटा सिलेंडर भी 18.50 रुपए सस्ता हुआ है। छोटा सिलेंडर अब 308 रुपए का मिलेगा।

यह भी पढ़ें: निपटा लें बैंकिंग से जुड़े सारे जरूरी काम, आठ दिनों तक बंद रहेंगे बैंक