Aadhaar Card: आधार कार्ड को लेकर बड़ी खबर है। UIDAI ने आधार कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने आधार कार्ड धारकों को एक नयी सुविधा दे दी है। अब आधार कार्ड धारक बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (Registered Mobile Number) के भी आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड (Aadhaar Card Download) कर सकते हैं। अभी तक आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होती थी। बिना मोबाइल नंबर रजिस्टर किए कोई भी व्यक्ति अपना आधार कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकता था, क्योंकि डाउनलोड से पहले ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ऐलान के बाद अब बिना मोबाइल नंबर के भी आधार कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है। UIDAI के इस कदम के बाद जिन लोगों का मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर्ड नहीं है तो वे आसानी से आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। आइए बगैर मोबाइल नंबर के आधार को डाउनलोड करने की प्रक्रिया को समझते हैं।