लखनऊ. DRDO Recruitment 2021 Apprentice Vacancy. सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defense Research and Development Organization) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती के लिए विज्ञापन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सहित देश भर से इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारिख 15 नवंबर, 2021 रखी गई है। डीआरडीओ द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 116 रिक्त पदों नियुक्ति दी जाएगी।