हमने चंद्रप्रभा की नौकरी लगवाई नौ लाख रुपये देकर। धीरे-धीरे सब बदल गया। ये लड़की न तो खुद शादी कर रही है न मुझे करने दे रही। मेरी शादी जहां लगती है, तुड़वा देती है। इसका भाई आए दिन कहता है तुम्हें बलात्कार के केस में फंसवा देंगे। हर महीने हजारों रुपये देने पड़ते हैं। कहते हैं न जीने देंगे ना मरने देंगे, ऐसे ही तड़पाते रहेंगे। मैं प्यार के चक्कर में बर्बाद हो गया। मेरी मौत और परिवार की बर्बादी की जिम्मेदार यही दोनों हैं।