1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन सर्वे का हिस्सा बन कमाएं एक्स्ट्रा इनकम, एक छोटा सा फॉर्म भरे और कमाएं 500 रुपये

ऑनलाइन सर्वे का हिस्सा बनने के लिए आपको अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं है। अगर आप कहीं नौकरी या बिजनेस करते हैं तो अपने एक्स्ट्रा टाइम में आप इस ऑनलाइन सर्वे का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आपके पास मोबाइल फोन व इंटरनेट डाटा होना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 11 Jan 2022, 1:15 PM IST

mobile_2.jpg

लखनऊ. अगर आपके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है तो आप अपनी नौकरी के साथ साथ ऑनलाइन सर्वे का हिस्सा बनकर एक्स्ट्रा इनकम कर सकते हैं। बताते चलें इन दिनों तमाम कंपनियां मार्केट की स्थिति को जानने के लिए ऑनलाइन सर्वे कराती हैं। इसके लिए इंटरनेट पर कई ऐप उपलब्ध है जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन सर्वे का हिस्सा बन कुछ ही मिनट में 500 रुपये कमा सकते हैं। यूपी में तमाम लोग ऑनलाइन सर्वे कर मोटी कमाई कर रहे हैं। लखनऊ में रहने वाले अंकित ने बताया कि वे बिजनेशमैन है गैस सप्लाई का काम करते हैं। अपने धंधे समय मिलने के बाद वो ऑनलाइन सर्वे एप पर कुठ सर्वे कर के हजारों रुपये कमा लेत हैं।

फोन व डाटा की मदद से कमाएं पैसे

ऑनलाइन सर्वे का हिस्सा बनने के लिए आपको अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं है। अगर आप कहीं नौकरी या बिजनेस करते हैं तो अपने एक्स्ट्रा टाइम में आप इस ऑनलाइन सर्वे का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आपके पास मोबाइल फोन व इंटरनेट डाटा होना चाहिए।

ऐप से करें सर्वे

ऑनलाइन सर्वे का हिस्सा बनने के लिए आपको सबसे पहले ऑनलाइन ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करना होगा। यह ऑनलाइन सर्वे ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाते हैं। इसको ओपन करने के बाद आपको अपना एक अकाउंट बनाना होगा जिसके लिए आपसे जीमेल की कनेक्टिविटी मांगी जाएगी। जीमेल की कनेक्टिविटी मिलने के तुरंत बाद आपका अकाउंट एक्टिव हो जाएगा। अकाउंट एक्टिव होने के बाद आपको ऑनलाइन सर्वे कंपनी की ओर से कुछ पैसे आपके ऐप में ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके बाद आप कंपनी के ऑनलाइन सर्वे का हिस्सा बन डिटेल सबमिट कर सकते हैं अलग-अलग सर्वे के आधार पर आपको भुगतान किया जाएगा।

चुनाव के चलते बढ़ी डिमांड

चुनाव को लेकर भी तमाम कंपनियां जनता का फीडबैक लेने के लिए ऑनलाइन सर्वे कर रही हैं वहीं मार्केट की प्रतिद्वंदता को समझने के लिए तमाम कंपनियों ऑनलाइन सर्वे का सहारा लेती हैं। ऐसे में सर्वे का हिस्सा बनने पर कंपनियों की ओर से अच्छा भुगतान किया जाता है जो आपकी एक्स्ट्रा इनकम का एक माध्यम बन सकता है। अच्छी बात यह है कि इस काम को करने के लिए आपको एक्स्ट्रा समय देने की आवश्यकता नहीं है और आप घर बैठे आसानी से सर्वे का हिस्सा बन कमाई कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश