30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गायत्री की बढ़ी मुसीबत, ईडी के हाथ लगे हजारों करोड़ की काली कमाई के दस्तावेज

ईडी (ED) द्वारा लगातार पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति से पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को भी प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ का सिलसिला जारी रखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 19 Jul 2019, 4:38 PM IST

Gayatri

Gayatri

लखनऊ. ईडी (ED) द्वारा लगातार पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) से पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने पूछताछ का सिलसिला जारी रखा। लेकिन खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर प्रजापति ईडी के तीखे सवालों से बचते नजर आए। इस बीच ईडी को 1717 पन्नों के ऐसे महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिसमें प्रजापति के 14000 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति का ब्योरा शामिल हैं। यह दस्तावेज एक शिकायतकर्ता ने उन्हें उपलब्ध कराए हैं।

ये भी पढ़ें- भाई पर आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर मायावती ने देर रात जारी किया बड़ा बयान, भाजपा पर किया जोरदार हमला

शिकायतकर्ता ने खोले संपत्ति से जुड़े राज-

सूत्रों के मुताबिक कृष्ण कुमार सिंह नामक शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेज में इस बात का जिक्र है कि 194 लोगों के नाम से गायत्री ने ये संपत्ति अर्जित की है। शिकायतकर्ता का यह दावा है कि गायत्री ने 17 अलग-अलग कंपनियां बनाकर उसमें अवैध खनन से हुई काली कमाई का निवेश किया। यह कंपनियां गायत्री ने रिश्तेदारों व उनके करीबियों के नाम पर करा रखी हैं। सूत्रों का ऐसा मानना है कि संबंधित दस्तावेज ईडी को पहले भी उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इन दस्तावेजों की जांच जारी है। ईडी के अधिकारी उपलब्ध कराए गए दस्तावेज का अध्ययन कर रहे हैं। इस आधार पर आगे कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- अब सपा के दागियों की बारी, अखिलेश यादव करने जा रहे बड़ी कार्रवाई, 2022 चुनाव से पहले चाहते हैं यह

इससे पहले छह घंटे हुई थी पूछताछ-
इससे पहले बुधवार को ईडी ने केजीएमयू में दाखिल गायत्री प्रजापति से सुबह 11 बजे से लेकर करीब छह घंटे तक पूछताछ की, जिसमें वह लगातार खराब स्वास्थ्य होने का ही हवाला देते नजर आए। ईडी ने उनपर कई सवाल दागे। प्रजापति इसमें फंसे भी। कई आरोप उन्होंने स्वीकारे, तो बाद में वे अपने ही बयान से पलट भी गए।

ये भी पढ़ें- लोकसभा में मुलायम सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान, भाजपा सरकार से किया यह सवाल

ईडी ने मांगा रिपोर्ट कार्ड-

ताजा जानकारी के अनुसार ईडी ने केजीएमयू से गायत्री का हेल्थ रिपोर्ट कार्ड मांगा है। गायत्री लगातार पूछताछ में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में वे बीमारी की आड़ में पूछताछ से बचने की कोशिश कर रहा है। गायत्री के हेल्थ रिपोर्ट कार्ड से ईडी यही पता लगाना चाहती है कि गायत्री वाकई में बीमार हैं या फिर जांच एजेंसी के सामने वह बीमार होने का नाटक कर रहे हैं।