लखनऊ. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच शुरु होने से भीम आर्मी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चंदा वसूली के मामले को लेकर यह संगठन पहले ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर है। अब जांच से इस पार्टी की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, ईडी को जांच में पीएफआई के पदाधिकारियों से कुछ विश्वसनीय साक्ष्य मिले हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पीएफआई और भीम आर्मी के बीच आर्थिक लेन-देने की जांच की जा रही है।