2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईद के चांद पर सबसे बड़ी खबर, इस तारीख को मनाई जाएगी ईद

जानकारी मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली ने दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 15 Jun 2018, 3:29 PM IST

EId

EId

लखनऊ. रमजान के पाक महीने के 29 दिन बीत जाने के बाद कल 14 जून को सभी की निगाहें आसमान की ओर थी और सभी को ईद के चांद का इंतजार था, लेकिन चांद का दिदार नहीं हो पाया। मतलब अब देशभर में ईद 16 जून को मनाई जाएगी। शनिवार (16 जून) की सुबह 10.30 बजेमौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की इमारत में अदा की जाएगी।

ये भी पढ़ें- मोदी को टक्कर देने के लिए अखिलेश ने इस दिग्गज की करी वापसी, 2019 चुनाव के लिए हुई बहुत बड़ी घोषणा

इसकी जानकारी लखनऊ में मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली ने एक बयान जारी कर दी जिसमें उन्होंने कहा कि 16 जून को ईद मनाई जाएगी। ऐेसे में लखनऊवासियों समेत देशभर के लोगों का इंतजार अब एक दिन और बढ़ गया। अब शनिवार को ईद मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- BSP के इस पूर्व मुस्लिम विधायक का हुआ निधन, 2019 चुनाव से पहले मायावती को तगड़ा झठका, बसपा में मचा कोहराम

ईद में लखनऊ में इन जगहों पर ले जायकों का मजा-

नवाबों का शहर लखनऊ अपने शाही अंदाज और नजाकत के लिए जाना जाता है। साथ ही लखनऊ के जायकों के लिए लोगों में दीवानगी खूब देखने को मिलती है। लखनऊ में आप ईद की रौनक आसानी से देख सकते हैं। लखनऊ में रोटी बाजार अपने यहां की खास तरह की रोटियों और बिरयानी के लिए मशहूर हैं। यह बाजार अकबरी गेट से नक्खास चौकी के पीछे तक है। यहां फुटकर और सैकड़े के हिसाब से शीरमाल, खमीरी रोटी, नान, कुल्चा, लच्छा परांठा, रूमाली रोटी, धनिया रोटी, तंदूरी परांठा जैसी कई अन्य तरह की रोटियां मिलती हैं। वहीं इसके अलावा आप अमीनाबाद बाजार, हजरतगंज में आसपास व तुलसी की तरफ कबाब, नाहरी, बिरयानी का मजा ले सकते हैं। और टुंडे कबाबी को तो आप भूल ही नहीं सकते।

ये भी पढ़ें- पूर्व प्रभारी इंस्पेक्टर पर चलाई गई ताबड़तोड़ गोलियां, यूपी प्रशासन में मचा हड़कंप