2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिख गया ईद का चांद, कल मनाई जाएगी ईद, अखिलेश ने दी बधाई

एक दिन और इंतजार के बाद आज 15 जून को आखिरकार ईद का चांद दिख ही गया है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 15 Jun 2018, 8:38 PM IST

Eid

Eid

लखनऊ. एक दिन और इंतजार के बाद आज 15 जून को आखिरकार ईद का चांद दिख ही गया है। अब देशभर में 16 जून को ईद मनाई जाएगी। लखनऊ में भी ईद का चांद दिखने के बाद मरकजी चांद कमिटी के अध्यक्ष खालिद रशीद फिरंगी महली ने एलान किया कि कल पूरे देश मे हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाएगी ईद। ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे ईद की नमाज़ पढ़ी जाएगी।

ये भी पढ़ें- अखिलेश के इस ऐलान से सपा में मचा हड़कंप, भाजपा का ये बड़ा नेता हो सकता है सपा में शामिल, मुुलायम परिवार के इस सदस्य के चुनाव लड़ने पर संशय...

ईद के चांद दिखने के बाद ही लोगों ने एक-दूसरे को बधाईयां देना शुरू कर दी है। वहीं राजनीतिक गलियारों से भी बधाईयां आने को दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी है।

ये भी पढ़ें- बदमाश महिला के सिर पर बंदूक रख कर रहा था ये, अखिलेश यादव ने यह देख किया बड़ा खुलासा, भाजपा व यूपी पुलिस में मचा हड़कंप

गुरुवार को लोगों को था चांद का इंतजार-

आपको बता दें कि रमजान के पाक महीने के 29 दिन बीत जाने के बाद कल 14 जून को सभी की निगाहें आसमान की ओर थी और सभी को ईद के चांद का इंतजार था, लेकिन उसका दिदार नहीं हो पाया। जिससे ये निश्चित हो गया था कि अब देशभर में ईद 16 जून को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- BSP के इस पूर्व मुस्लिम विधायक का हुआ निधन, 2019 चुनाव से पहले मायावती को तगड़ा झठका, बसपा में मचा कोहराम

इसकी जानकारी मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली ने एक बयान जारी कर दी जिसमें उन्होंने कहा कि 16 जून को ईद मनाई जाएगी। ऐेसे में लखनऊवासियों समेत देशभर के लोगों का इंतजार अब एक दिन और बढ़ गया। अब शनिवार को ईद मनाई जाएगी।