लखनऊ. राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। सूबे के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में खाली पड़े ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिये तारीख घोषित कर दी है।