
युवाओं को मिले सुनहरा प्लैटफॉर्म इसके लिए हर महीने लगाया जाएगा रोजगार मेला
लखनऊ. बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए हर महीने रोजगार मेला लगाया जाएगा। यह मेला सेवायोजन विभाग द्वारा लगाया जाएगा। हर साल लाखों बच्चे सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करते हैं लेकिन परीक्षा में कुछ ही सफल हो पाते हैं। अब सरकारी नौकरी के लिए बेरोजगारों का नाम भेजने वाला विभाग रोजगार मेले के माध्यम से निजी कंपनियों में नौकरी दिलाने का प्रयास करेगा। ऐसा करने का फायदा यह होगा कि इससे बेरोजगार बैठे युवकों को नौकरी के ज्यादा अवसर मिलेंगे और उनकी संख्या में भी कमी आएगी। इसके लिए नौकरी देने वाली संस्थाओं को भी विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन कराने का निर्देश दिया गया है। ऐसा करने के पीछे का कारण ये है कि प्राइवेट कंपनियों में नौकरी पाने वाले बेरोजगारों का भविष्य सुरक्षित हो और उनकी योग्यता के अनुसार उनको वेतन मिल सके।
नौ लाख कंपनियों को जोड़ा जाएगा
इस साल प्रदेश भर में 572 रोजगार मेला लगाने का प्रयास किया गया है। राजधानी के लालबाग स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की सहायक निदेशक सुधा पाण्डे की तरफ से रोजगार मेला रोजगार मेला लगाया जा रहा है। केंद्रीय श्रम और रोजगार विभाग की ओर से नेशनल करियर सर्विस का भी गठन किया। एनसीएस में नौकरी देने वाली 9 लाख कंपनियों को जोड़ा जाएगा। ये कंपनियां 52 सेक्टरों में रोजगार देंगी, जिसमें सरकारी और प्राइवेट कंपनियां प्रदेश के 956 सेवायोजन कार्यालय से जुडेंगी। वेबसाइट पर 9 लाख कंपनियां ऑनलाइन होंगी, जहां पर एक क्लिक पर नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
निजी संस्थाओं पर शिकंजा
इसके अनुसार निजी संस्थाओं पर शिकंजा कसने की कवायद है। प्राइवेट कंपनियों में बेरोजगारों के लिए इसी बहाने रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नौकरी देने वाली कंपनी को रखने के साथ ही निकालने की सूचना भी सेवायोजन कार्यालय को देनी होगी। वेतन भी काम के अनुसार दिया जाएगा।
Published on:
30 Jun 2018, 7:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.