28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्यूटी में मुस्तैदी पर मिला कांस्टेबल ऑफ द मंथ सम्मान, अफसरों ने कहा – कीप इट अप

उत्तर प्रदेश पुलिस ने थाना स्तर पर कुछ महीने पहले कांस्टेबल ऑफ द मंथ सम्मान देने की शुरुआत की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan Sharma

•

Updated: 30 Jun 2018, 5:25 PM IST

Lucknow news

ड्यूटी में मुस्तैदी पर मिला कांस्टेबल ऑफ द मंथ सम्मान, अफसरों ने कहा - कीप इट अप

लखनऊ. पुलिसकर्मियों में बेहतर काम की प्रतिस्पर्धा विकसित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के मकसद से उत्तर प्रदेश पुलिस ने थाना स्तर पर कुछ महीने पहले कांस्टेबल ऑफ द मंथ सम्मान देने की शुरुआत की है। इसी कड़ी में शनिवार को राजधानी लखनऊ के हजरत गंज थाने के कांस्टेबल बृजेश तोमर को कांस्टेबल ऑफ द मंथ का सम्मान दिया गया। इसी के साथ महिला कांस्टेबल शिल्पी द्विवेदी को लेडी कांस्टेबल ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया।

यह भी पढें -मिशन 2019 के लिए बुंदेलखंड पर बसपा की नजर, जातीय समीकरण और संगठन को दुरुस्त करने की कवायद शुरू

ड्यूटी में मुस्तैदी पर मिला सम्मान

हजरत थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने दोनों कांस्टेबल के नाम सम्मान के लिए चयनित किये। सिपाहियों का चयन उनके एक महीने के कार्यकाल में ड्यूटी के प्रति उनकी मुस्तैदी, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सहित अन्य कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर किया गया। बृजेश तोमर वर्तमान में हजरत गंज थाने के सहारा गंज चौकी में तैनात हैं जबकि शिल्पी द्विवेदी सीसीटीएनएस में तैनात हैं।

यह भी पढें - अस्पतालों में मिलेगी बर्थ कम्पेनियन की सुविधा, प्रसव के दौरान पति या महिला रिश्तेदार लेबर रुम में रहेंगे मौजूद

एएसपी ने किया सम्मानित

दोनों सिपाहियों को एसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अफसर भी मौजूद रहे। अफसरों ने सिपाहियों को सम्मान देने के बाद उनके कार्य की सराहना की और अपने बेहतर प्रदर्शन को बरक़रार रखने को कहा। बृजेश तोमर की हजरत थाने में पहली तैनाती है और लगभग एक वर्ष से यहाँ ड्यूटी कर रहे हैं।

यह भी पढें - जमीन अधिग्रहण में मुआवजे के नियमों में बदलाव, सरकार के खिलाफ रालोद शुरू करेगी 'पोल खोल धावा बोल' कार्यक्रम

यह भी पढें - Indian Railways ने 12230 नई दिल्ली - लखनऊ मेल का बढ़ाया स्टॉपेज, अब इस स्टेशन पर भी होगा ठहराव