गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, सिलिंडरों को हाइड्रोलिक टेस्ट से गुजरना होता है, जिससे उनकी क्षमता का पता लगाया जा सके। लेकिन कई वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं होती। लापरवाही भी इसका एक बड़ा कारण है। टेस्ट न कराने से आए दिन सिलिंडरों में रिसाव और दूसरी वजहों से आग लगने की संभावना बनी रहती है। सीएनजी बेहद ठंडी गैस होती है। लंबे समय तक बिना जांच कर सिलिंडर का इस्तेमाल करने से उसकी चादर कमजोर हो जाती है क्योंकि नमी के कारण सिलेंडर की बाहरी परत कमजोर हो जाती है। इसलिए समय-समय पर हाइड्रोलिक टेस्ट कराया जाता है, जिससे कि पता लग सके कितना दबाव रह सकता है। इससे लीक का भी पता लगाया जा सकता है।