
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चंद
Uttar Pradesh News: SIR नोटिस में बदलाव की खबरों को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चंद ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से चुनाव आयोग की भूमिका और उस पर उठ रहे सवाल अभूतपूर्व हैं। फखरुल हसन ने आरोप लगाया कि जब भी सवाल उठते हैं तो प्रक्रिया बदल जाती है और सुप्रीम कोर्ट भी अपने फैसले बदल देता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह चुनाव आयोग काम कर रहा है, उससे लगता है कि वह भारतीय जनता पार्टी के लिए और उसके निर्देश पर काम कर रहा है।
फखरुल हसन चंद ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर अब किसी का भरोसा नहीं बचा है। फखरुल हसन ने अखिलेश यादव के बयान का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आयोग विपक्ष की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करता और न ही उन पर कोई कार्रवाई होती नजर आती है।
Updated on:
27 Sept 2026 11:48 am
Published on:
27 Sept 2026 11:24 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
