22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्योहार से पहले ड्राई फ्रूट्स के दामों में आई गिरावट, इतने सस्ते हुए काजू, पिस्ता, बादाम

सब्जियों के बढ़ते दामों के बीच मेवे के दामों में गिरावट आई है। त्योहार से पहले दाल, सब्जी और तेल के बढ़ते दामों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। लोग कम से कम सामान खरीद रहे हैं। लेकिन मेवे के दामों में पिछले माह में काफी गिरावट आई है।
less than 1 minute read
Google source verification
त्योहार से पहले ड्राई फ्रूट्स के दामों में आई गिरावट, इतने सस्ते हुए काजू, पिस्ता, बादाम

त्योहार से पहले ड्राई फ्रूट्स के दामों में आई गिरावट, इतने सस्ते हुए काजू, पिस्ता, बादाम

लखनऊ. सब्जियों के बढ़ते दामों के बीच मेवे के दामों में गिरावट आई है। त्योहार से पहले दाल, सब्जी और तेल के बढ़ते दामों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। लोग कम से कम सामान खरीद रहे हैं। लेकिन मेवे के दामों में पिछले माह में काफी गिरावट आई है। इसका कारण है डिमांड में कमी होना। दरअसल, कोरोना संक्रमण काल में सभी धार्मिक और सामाजिक और अन्य समारोह बंद है। पिस्ता और काजू की बड़ी मात्रा में खपत मिठाई बनाने में होती है, ऐसे में ईरान से आने वाले आइटम बादाम, पिस्ता और केसर के दामों में कमी आई है। जो मामरा बादाम की एक किलो गिरी पहले 3400 रुपये थी अब वो 2900 रुपये में मिल रही है। इसके साथ पिस्ता पिसोरी के दामों में भी सात रुपये प्रति किलो तक की गिरावट आई है। पिस्ता पिसोरी के दामों में भी सात प्रतिशत की गिरवाट आई है।

मांग की कमी से जारी रहेगी गिरावट

नवरात्र शुरू होने वाला है। इसके बाद दीवाली आ जाएगी। दीवाली पर सूखे मेवे को गिफ्टे में देने का चलन है। लेकिन इस समय कोरोना के कारण लोग कम ही खरीदारी कर रहे हैं। इस वजह से बाजार में अभी मांग भी नहीं है। लॉकडाउन में शादी समारोह व अन्य कार्यक्रम न होने का असर पड़ा है। छह माह में दामों में बड़ा अंतर आया है। हरा पिस्ता 1500 रुपये सस्ता हुआ है। अभी दामों में थोड़ी और गिरावट आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: UP Top Ten News: वक्फ संपत्तियों से जोड़ी जाएंगी तीन तलाक प्रभावित महिलाएं

ये भी पढ़ें: महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट, फल से भी ज्यादा महंगी हुई सब्जी

ये भी पढ़ें: बेटियों की पढ़ाई की अब नहीं होगी चिंता, इस सरकारी योजना में बेटी को हर साल मिलेगी स्कॉलरशिप

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग