31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kali Poster Controversy: फिल्म ‘काली’ के पोस्टर पर बढ़ा बवाल, लखनऊ में निर्माता के खिलाफ FIR दर्ज

फिल्म काली के पोस्टर में आपत्तिजनक तरीके से मां काली को दिखाया गया है, जिसके वजह से करोड़ों हिन्दुओं की आस्था आहत हुई है। उनकी मांग है कि फिल्म के निर्माता के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही फिल्म को प्रतिबंधित भी किया जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 5 Jul 2022, 11:52 AM IST

fir_registered_against_filmmaker_leena_manimekalai_in_lucknow_over_kali_poster_row.png

डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' (Kaali) को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई (Leena Manimekalai) का लोग कड़ा विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब लखनऊ के हजरतगंज थाने में लीना मणिमेकलई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल एक अधिवक्ता वेदप्रकाश शुक्ला की तरफ से मिली तहरीर पर पुलिस ने निर्माता लीना, आशा एसोसियेट और एडिटर श्रवण ओनाथन के खिलाफ आपराधिक साज़िश, धार्मिक भावनाओं को आहत करने, भड़काने और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। अधिवक्ता का आरोप है कि फिल्म काली के पोस्टर में आपत्तिजनक तरीके से मां काली को दिखाया गया है, जिसके वजह से करोड़ों हिन्दुओं की आस्था आहत हुई है। उनकी मांग है कि फिल्म के निर्माता के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही फिल्म को प्रतिबंधित भी किया जाए। फ़िलहाल पुलिस आरोपों की जांच में जुटी है।

इन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज

अधिवक्ता की तहरीर पर फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलई के खिलाफ एफआईआर लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज की है। पुलिस द्वारा उनके खिलाफ धारा 120 बी, 153 बी, 295, 295 ए, 298, 504, 505 (1) (बी), 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने डायरेक्टर पर आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 भी लगाई है।

यह भी पढ़े - मैं अलकायदा से बोल रहा हूं... मथुरा में किसको आया जान से मारने की धमकी वाला कॉल?

पोस्टर पर संतों ने जताई नाराजगी

बता दें कि फिल्म काली के पोस्टर पर अयोध्या के साधु-संतों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने मांग की है कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए। दरअसल डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के ट्रेलर में देवी मां को धूम्रपान करते दिखाया गया है। जिसपर संतों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसको सनातन धर्म का अपमान बताया है। वहीं विश्व हिंदू परिषद ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म को लेकर आपत्ति जताते हुए फिल्म का विरोध किया है। साथ ही सेंसर बोर्ड से मांग किया है कि ऐसी फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही फिल्म निर्माता के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़े - उदयपुर की घटना से जुड़ा था नोएडा के इस युवक का कनेक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हनुमानगढ़ी के महंत ने ये कहा,

फिल्म के पोस्टर की निंदा करते हुए हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने प्रतिबंध लगाए जाने के साथ ही गृहमंत्री से मांग की है कि इस मामले में कठोर कार्रवाई हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हिंदू देवी-देवताओं को लेकर इस तरह की फिल्में बनाई जाएंगी स्थितियां विपरीत होंगी। मात्र नूपुर शर्मा के बयान से पूरे देश में भूचाल आ गया। 56 कंट्री बिलबिला गई। उन्होंने कहा कि अगर आप कार्रवाई नहीं करोगे तो हम कह सकते है, सर तन से जुदा हम भी कर सकते हैं। पूरे देश में वह स्थिति उत्पन्न कर देंगे कि आपको हिंदुस्तान छोड़कर कहीं और जाना पड़ेगा।