लखनऊः उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन लखनऊ से रोटरी मण्डल के 37वें वार्षिक अधिवेशन में आनलाइन सहभागिता की। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि रोटरी समाजिक सेवा का पर्याय है। यह विश्व का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन है, जो कि स्वास्थ्य, शिक्षा, शांति, सद्भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।