लखनऊ. हाईकोर्ट इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ के पूर्व चीफ स्टैंडिंग काउंसिल रमेश चंद्र पांडेय की मंगलवार दोपहर मौत हो गई। वे दोपहर विभूतिखंड स्थित न्यू हाईकोर्ट के ब्लॉक सी की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हालांकि क्या उन्होंने आत्महत्या की है, या वह गलती से चौथी मंजिल से गिर गए, इसका पता पुलिस लगा रही है।