
लखनऊ. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बंगला खाली करने पर उसमें तोड़-फोड़ करने के आरोप को सपा प्रवक्ता सुनिल सिंह यादव ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह अखिलेश यादव को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि राज्यसंपत्ति विभाग को आवास की चाबी सौंपने के बाद रात में तोड़-फोड़ करा के दिन में योगी के ओएसडी का मीडिया को बुलाकर ये सारा ड्रामा करना साबित करता है कि यह सब अखिलेश यादव की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से भाजपा व प्रशासन के लोगों की एक घटिया चाल है।

उप चुनाव में हार की हताशा है सुनील सिंह साजन ने कहा कि हर मुद्दे पे घिरती और गिरती योगी सरकार अब अखिलेश यादव के पुराने बंगले की मीडिया के सामने नुमाईश प्रसिद्धि पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर दिखाने का इतना ही शौख है तो गड्ढामुक्त सड़कों वाली तस्वीर दिखाइए, सूखती गंगा और सड़ती हुई गोमती को दिखाइए, रोजाना मरते मरीजों का दर्द दिखाइए। उन्होंने कहा कि फूलपुर, गोरखपुर, कैराना लोकसभा उप चुनाव व नूरपुर विधानसभा उप चुनाव में हार के कारण योगी सरकार हतास है और अब वह इसीलिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव के पुराने बंगले में खुद तोड़-फोड़ करा कर अखिलेश यादव की छवि को बदनाम करना चाहती है।

सपाई बोले योगी सरकार की साजिश उस समय यह क्यों नहीं दिखाया गया अखिलेश यादव के पुराने बंगले में तोडफ़ोड़ करने की खबरें मीडिया मे आने के बाद से सपाई में इसको लेकर काफी रोष है। सपा के कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह योगी सरकार की साजिश है अखिलेश यादव के छवि को धूमिल करने की, जब अखिलेश यादव ने बंगला खाली किया था उस समय यह क्यों नहीं दिखाया गया,बंगला खाली करने के कई दिन बाद बंगले में तोड्फोड़ करा कर अखिलेश यादव की छवि खराब करने की साजिश रची गई है। यह प्रशासन और सरकार की मिली भगत से किया गया है।

कौन सा समान टूटा हैं हम उसे सही कराएंगे

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को ४- विक्रमादित्यमार्ग स्थित सरकारी बंगले की चाबी राज्य संपत्ति विभाग को सौंप दी थी।

उसके बाद राज्य संपत्ति विभाग की टीम ने मीडिया को यह बंगला दिखाया था और कहा था कि इस आलीशान बंगले में कई जगह तोडफ़ोड़ की गई है।

उसके बाद भाजपा और सपा में जुबानी जंग शुरू हो गई। भाजपा ने कहा था कि बंगले में कई जगह तोडफ़ोड़ की गई है इसकी भी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए कि आखिर पूर्व सीएम के बंगले का हाल इस तरह कैसे हो गया?

इस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि बदनाम करना कोई भाजपा से सीखे।

इस पर पूर्व सीएम ने कहा कि हम सरकार से जानना चाहेंगे कि कौन-कौन सा सामान टूटा है, हम उसे ठीक कराएंगे।

इस पर पूर्व सीएम ने कहा कि हम सरकार से जानना चाहेंगे कि कौन-कौन सा सामान टूटा है, हम उसे ठीक कराएंगे।