19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / सपा-बसपा-रालोद को लगा तगड़ा झटका, इस पूर्व सांसद समेत कई दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

सपा-बसपा-रालोद को लगा तगड़ा झटका, इस पूर्व सांसद समेत कई दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले दल बदलने का दौर जारी है। मंगलवार को इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में गठबंधन की पार्टियां - समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल - व कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कई दिग्गज नेताओं तो पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 12 Mar 2019, 8:20 PM IST

kota news

BJP

लखनऊ. लोकसभा चुनाव से पहले दल बदलने का दौर जारी है। मंगलवार को इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में गठबंधन की पार्टियां - समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल - व कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कई दिग्गज नेताओं तो पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसमें सपा से नगीना के पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी, बसपा से वाराणसी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विजय प्रकाश जायसवाल जैसा नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- सपा ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने लखनऊ स्थित भाजपा कार्यलय में सभी नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा में आ रहे हैं। इस बार भी मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है।

सपा से यह बड़े नेता हुए भाजपा शामिल-

नगीना के पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं राष्ट्रीय लोकदल से जौनपुर जिले के मडिय़ाहूं के पूर्व विधायक वंश नारायण सिंह पटेल ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

ये भी पढ़ें- साक्षी महाराज के धमकी भरे खत के बाद आया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जवाब, दिया यह बड़ा बयान

बसपा-कांग्रेस के यह नेता शामिल हुए भाजपा में-

इसी तरह आगरा कैंट से बसपा के पूर्व विधायक गोटियारी लाल देेवेश, वाराणसी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विजय प्रकाश जायसवाल, फतेहाबाद के पूर्व बसपा उम्मीदवार उमेश सैतियां व प्रतापगढ़ के उमेद प्रताप सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। साथ ही सहारनपुर के मुकेश चौधरी ने कांग्रेस छोड़कर व लखनऊ के कैप्टन सिकंदर रिजवी ने 'कमल' थामा है।