लखनऊ. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के बाद पार्टी में भीतरघाट करने वाले नेताओं पर कार्रवाई और दल बदल का सिलसिला शुरू हो गया है। एक ही दिन में एक पार्टी से निष्कासित पूर्व सांसद ने दूसरी पार्टी का दाम थाम लिया है। हम बात कर रहे हैं, मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के करीबी रहे भालचंद्र यादव (Bhalchandra Yadav) जिन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस (Congress) का दामन थाम लिया था। वहीं अब वे मायावती (Mayawati) की बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) जे जुड़ गए हैं।