सरकार की ओर से अगले स्वतंत्रता दिवस तक आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में यूपी मेट्रो भी साल भर हर महीने आजादी से जुड़े कई आयोजन करेगा। इस विशेष अवसर पर यूपीएमआरसीएल के प्रबंध निदेशक ने कहां, "यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है जो हमें महान व्यक्तित्वों द्वारा उपहार में दिया गया है, जिन्होंने हमारे देश की आजादी में अपना योगदान दिया है। एक सार्वजनिक केंद्रित कंपनी होने के नाते हम दिल से हमारे यात्रियों की सेवाओं के प्रति समर्पित है।