30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के लिए धनराशि जारी, पहली किस्त में 1441.60 करोड़ रुपये का अनुदान

Ministry of Finance ने ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए धनराशि जारी की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 15 May 2021, 9:02 AM IST

ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के लिए धनराशि जारी, पहली किस्त में 1441.60 करोड़ रुपये का अनुदान

ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के लिए धनराशि जारी, पहली किस्त में 1441.60 करोड़ रुपये का अनुदान

लखनऊ. केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए धनराशि जारी की है। बुनियादी अनुदान की पहली किस्त 1441.60 करोड़ जारी की गई है। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह धनराशि तीनों पंचायतों में तय प्लान के हिसाब से बांटी जाएगी। आवंटन का 15-15 प्रतिशत जिला व क्षेत्र पंचायतों को जबकि 70 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को दिया गया है। इस तरह जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों को 216.24-216.24 करोड़ रुपये जबकि ग्राम पंचायतों को 1009.12 करोड़ रुपये मिले हैं।

संसाधनों को बढ़ाने में धनराशि का उपयोग

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि इस धनराशि का उपयोग ग्रामीण पंचायतों द्वारा अन्य चीजों के अतिरिक्त संसाधनों को बढ़ाने में भी इस्तेमाल किया जाएगा। धनराशि का उपयोग इस तरह से भी होगा कि कोरोना से लड़ने कम पड़ रहे संसाधनों को पूरा किया जा सके। 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार मुक्त अनुदान की पहली किस्त राज्यों को जून 2021 में जारी की जानी थी। पर, कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थितियों और पंचायती राज्य मंत्रालय की अनुशंसाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने सामान्य कार्यक्रम से पहले ही अनुदान जारी कर दिया है। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग ने मुक्त अनुदान जारी करने के लिए कुछ शर्तें भी लगाई थीं। इन शर्तों में ग्रामीण स्थानीय निकायों के एक निश्चित प्रतिशत खातों की सार्वजनिक क्षेत्र में ऑनलाइन उपलब्धता देना शामिल है। लेकिन मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए पहली किस्त जारी करने के बाद भी इस शर्त में छूट दे दी गई है। यह शर्त लागू नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: UP Panchayat Election Results 2021- अयोध्या में सपा की बड़ी जीत, वाराणसी और मथुरा में भी हारी बीजेपी

ये भी पढ़ें: UP Panchayat Election Results 2021- मजदूर बना गांव का प्रधान, एक वोट के अंतर से सपा नेता की बहू को हराकर दर्ज की जीत