लखनऊ. गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के दामों पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। गुरुवार को तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है। घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) 25 रुपये महंगा हो गया है। जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर छह रुपये से सस्ता हो गया है। वहीं पांच किलो वाला छोटू गैस सिलेंडर भी नौ रुपये से महंगा हो गया है। बदली हुई दरें गुरुवार सुबह से लागू कर दी गई हैं। बढ़े हुए दामों से एक बार फिर आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ने की कगार पर है। पिछले आठ माह में गैस सिलेंडर के दाम तकरीबन 180 रुपये से बढ़ गए हैं।