पहले भी जारी हुए थे 160 करोड़
गौरतलब है योगी सरकार ने इसके पहले चालू वित्तीय वर्ष के लिए 160 करोड़ रुपए जारी किए थे। इसके तहत सभी नगर निगमों को गोशाला और आवारा पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाने का निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सूबे के प्रत्येक नगर निगम को 10-10 करोड़ रुपए जारी किए गए थे। इस राशि से प्रदेश के 16 नगर निगमों में गायों के लिए आश्रय गृह अथवा गोशालाएं बनायी जा रही हैं। इसके पहले सभी 75 जिलों में गायों और बैलों के लिए नए आश्रय स्थल बनाने के लिए 1.2 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। इस मद में कुल 90 करोड़ रुपए जारी हुए थे। पिछले साल, राज्य के 653 शहरी निकायों में से 69 को नई गौशालाओं के निर्माण के लिए प्रत्येक निकाय को 10 लाख रुपये से 30 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई थी।