25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूफिया बनी अंजली, विजय के प्यार में इस्लाम त्यागकर कर लिया घर वापसी

लखनऊ के पास सीतापुर में मुस्लिम युवती ने अपने प्यार को पाने के लिए इस्लाम को छोडक़र सनातन धर्म अपना लिया है। युवक विजय के साथ वह अग्रि के फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंध गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Markandey Pandey

•

Updated: 6 Dec 2023, 5:13 PM IST

laila.jpg

सनातन धर्म में आकर कहा कि खुद को काफी आजाद महसूस कर रही हूं।

सीतापुर जनपद में घर वापसी का मामला सामने आया है, जहां सूफिया नामक एक मुस्लिम लड़की ने इस्लाम त्याग करके सनातन धर्म को अपना लिया है। उसके बाद हिंदू युवक विजय से विवाह कर लिया है। अब सूफिया, अंजली के नाम से जानी जाएंगी। सूफिया नाम की युवती ने अपने प्रेमी विजय को पाने के लिए इस्लाम धर्म का त्याग कर दिया।

सीतापुर जनपद के बेनीपुर निवासी विजय नाम के युवक का काफी समय से सूफिया नाम की मुस्लिम युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही एक दूसरे को बहुत प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के ही पारिवारिक जन विवाह करने को तैयार नहीं थे। काफी मशक्कत के बाद विजय के परिवार वाले तैयार भी हो गए तो लड़की के घर वाले किसी कीमत पर तैयार नहीं थे। आखिरकार सूफिया ने इस्लाम धर्म का त्याग करके अपने प्रेमी विजय का हाथ थाम लिया और सनातन धर्म भी अपना लिया है।

सीतापुर के बेनीपुर के निकट ही टिकरा प्रेम मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से विवाह कर लिया। इसके बाद सूफिया ने अपना नाम अंजली रख लिया है। अब काफी खुश है उसने कहा कि सनातन धर्म में आकर कहा कि खुद को काफी आजाद महसूस कर रही हूं। सनातन में किसी तरह की कोई बंदिश नहीं है