लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा उद्योग जगत अपने को संभालने में लगा है लेकिन निर्माण उद्योग महंगाई की वजह से काफी प्रभावित है। यूपी के जिला जालौन के एक दुकानदार ने बताया कि गिट्टी, बालू, मौरंग, सरिया की कीमतें बढ़ने का असर बिक्री पर भी पड़ा है। एक माह पूर्व जो गिट्टी 65 रुपए फीट बिक रही थी, अब उसके दाम 75 रुपए, 60 रुपए फीट बिकने वाली मौरंग 80, जबकि 55 रुपए किलो बिकने वाली सरिया 70 रुपए किलो बिक रही है। कीमतें बढ़ने से लोग मकान बनाने में कम दिलचस्पी ले रहे हैं।