27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीआईएस-2023: संतों के नाम पर रखे जाएंगे पंडालों के नाम

लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारी जोरों पर है। इस बार मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे संतों के नाम के पंडाल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 29 Jan 2023, 12:28 PM IST

महर्षि व्यास, दधीचि, भारद्वाज के नाम से होंगे पंडाल

महर्षि व्यास, दधीचि, भारद्वाज के नाम से होंगे पंडाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में लगने वाले पंडालों के नाम भारत के प्रमुख संतों के नाम पर रखने का फैसला किया है। जीआईएस-2023 का आयोजन वृंदावन योजना लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक होना है।

यह भी पढ़ें : दुनिया भर में होगी आगरा के बाजरे की घूम, जानिए कैसे

लखनऊ आएंगे प्रधानमंत्री

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जिसके बाद चार पंडालों में विभिन्न विभागों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। सरकार के प्रवक्ता के अनुसार सभी प्रदर्शनी हॉल का नामकरण प्रमुख नदियों के नाम पर किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड, रिश्वत के मामले पर बैठी जांच


महर्षि व्यास, दधीचि, भारद्वाज के नाम से होंगे पंडाल

योगी आदित्यनाथ ने जीआईएस-23 के मुख्य पंडाल का नाम महर्षि वाल्मीकि रखा है। दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें पंडालों के नाम महर्षि व्यास, दधीचि, भारद्वाज और महर्षि वशिष्ठ के नाम पर रखे गए हैं। 10 फरवरी को महर्षि व्यास पंडाल में उत्तर प्रदेश कैसे डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में विश्व में पंख फैला रहा है, इस पर चर्चा होगी।

महर्षि दधीचि पंडाल को खास

महर्षि दधीचि पंडाल में 'व्हाइट गुड्स मैन्युफैक्चरिंग का पावर हाउस' पर चर्चा होगी। महर्षि वशिष्ठ हॉल में अक्षय ऊर्जा पर बात होगी। खाद्य प्रसंस्करण, ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद), डिफेंस कॉरिडोर और एनआरआई अवार्ड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर सत्र होंगे।

यह भी पढ़ें: वीडियो: अखिलेश यादव बोले-भाजपा पिछड़ों और दलितों को शूद्र मानती है