30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगाई बढ़ने पर फिर लौटी सोने की चमक, 45000 के नीचे आया गोल्ड का भाव

राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य शहरों में भी सोना व चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 5 Mar 2021, 12:13 PM IST

महंगाई बढ़ने पर फिर लौटी सोने की चमक, 45000 के नीचे आया गोल्ड का भाव

महंगाई बढ़ने पर फिर लौटी सोने की चमक, 45000 के नीचे आया गोल्ड का भाव

लखनऊ. सोने और चांदी की कीमत में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और भी सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी के दाम भी लुढ़के हैं। 24 कैरेट सोने का भाव 45000 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी नीचे आ गया। वहीं चांदी भी 1793 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट के साथ 66126 रुपये पर आ गई है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य शहरों में भी सोना व चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 1000-2000 रुपये का अंतर आ सकता है।

इस वजह से कम हुए दाम

सोने ही तरह चांदी भी 1,217 नीचे खिसक कर 66,598 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। विशेषज्ञों के अनुसार, कोविड की वैक्सीन से निवेशकों का मनोबल ऊंचा हुआ है और वे सोने की ओर से निकल कर दूसरे निवेशों में जोखिम उठाना चाहते हैं। इससे सोने की मांग कम हुई है। अंतरराष्ट्रीय बजाार में सोना थोड़ा चढ़कर 1,717 डालर प्रति औंस और चांदी भी थोड़ी कड़क हो कर 26.09 डालर प्रति औंस पर चल रही थी।

राजधानी में सोने के दाम

गुड रिटर्न्स के अनुसार, शुक्रवार 5 मार्च को 24 कैरेट वाली शुद्धता के सोने के दाम 47,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एक दिन पहले यह कीमत 47,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसी तरह शुक्रवार को कानपुर में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का दाम 47,976 रुपये रहा। दिल्ली में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 47,940 रुपये है।

ये भी पढ़ें:बेशकीमती लकड़ियों के साथ दो ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज