सितंबर के महीने से सोने में गिरावट लगातार जारी है। लखनऊ में सितंबर के महीने में 22 कैरेट सोने का दाम 1200 रुपये तक गिरा था। एक सितंबर को 10 ग्राम की कीमत 50,400 रुपये थी तो 30 सितंबर को यह घटकर 50,400 पर आ गई। 24 कैरेट सोने में भी प्रति 10 ग्राम 1330 रुपये की गिरावट देखने को मिली। एक सितंबर को जहां 10 ग्राम की कीमत 55,000 रुपये रही तो 30 सितंबर को गिरावट के साथ यह 53,670 पर आ गई।