पिछले पांच दिनों में सोने के भाव में काफी गिरावट आ चुकी है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव करीब 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर चुका है और इस दौरान चांदी को 2303 रुपए प्रति किलो की चपत लगी है। अगर सोने के ऑल टाइम हाई रेट से तुलना करें तो गोल्ड 9017 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। जिसकी कीमत घटकर 46,738 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ गई है। वहीं चांदी पिछले साल के अपने उच्चतम मूल्य से 8585 रुपए तक सस्ती हो चुकी है। सोने में आई गिरावट को देखते हुए लोग ये कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि इसका भाव एक बार फिर 45000 के करीब आएगा, लेकिन विशेषज्ञ इस गिरावट को स्थाई नहीं मान रहे हैं।