सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 की चौथी किस्त की सब्सक्रिप्शन 12 जुलाई से पांच दिनों के लिए खुल रही है। बॉन्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों को नियम का पालन करना होगा। प्रति ग्राम सोने पर 50 रुपये की छूट मिलेगी। यानी ऐसे निवेशकों के लिए एक ग्राम गोल्ड बॉन्ड की कीमत 4,757 रुपये होगी। यह बॉन्ड सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, एनएसई और बीएसई के माध्यम से बेचे जाएंगे।