29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिलायंस जिओ को झटका देने के लिए BSNL ने निकाला धमाकेदार प्लान, 5 मिनट से ज्यादा कॉल करने पर मिलेंगे 6 पैसे

BSNL का नया प्लान, 5 मिनट बात पर ग्राहकों को मिलेंगे 6 पैसे    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 1 Nov 2019, 1:48 PM IST

रिलायंस जिओ को झटका देने के लिए BSNL ने निकाला धमाकेदार प्लान, 5 मिनट से ज्यादा कॉल करने पर मिलेंगे 6 पैसे

रिलायंस जिओ को झटका देने के लिए BSNL ने निकाला धमाकेदार प्लान, 5 मिनट से ज्यादा कॉल करने पर मिलेंगे 6 पैसे

लखनऊ. BSNL भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने कस्टमर को बड़ा तोहफा दिया है। BSNL ने ऐलान किया है कि वह अपने कस्टमरों को कॉलिंग के पैसे देगी। BSNL अब रिलायंस जिओ Reliance Jio को कड़ी टक्कर देने के लिए उतर आया है।

बीएसएनएल ने कहा है कि वह प्रत्येक 5 मिनट की वॉइस कॉल के लिए ग्राहक के खाते में 6 पैसे क्रेडिट करेगा। कंपनी से यह कैशबैक देश भर में सभी बीएसएनएल वायरलाइन, ब्रॉडबैंड और एफटीटीएच ग्राहकों को मिलेगा। बीएसएनएल ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब आईयूसी का मामला चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इससे कंपनी को नए ग्राहकों के रूप में फायदा मिल सकता है।

रिलायंस जियो ने हाल ही में IUC के नाम पर अपने यूजर्स से नॉन जियो कॉलिंग के पैसे लेने शुरू किए हैं, लेकिन भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने इससे उल्टा किया है। अब अपने ग्राहकों को पैसा देगी। BSNL के इस फैसले से कस्टमरों में खुशी की लहर है। गोमती नगर निवासी राकेश सिंह बताते हैं कि यह काफी अच्छा फैसला लिया है। पिछले दो साल से ज्यादा समय से देश के टेलिकॉम मार्केट में जियो का दबदबा रहा। हालांकि, हाल में जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के पर प्रति मिनट 6 पैसे आईयूसी की घोषणा के बाद जिअो कस्टमरों में काफी नाराजगी है। आलमबाग निवासी विजय सक्सेना बताते हैं कि जिअो के इतने अच्छे अॉफर देखकर हमने bsnl से पोर्टेबल करवा कर जियो करवा लिया था, पर अचानकर जियो ने अपने नियम बदल दिए जिससे बड़ा नुकसान हुआ। अब bsnl की यह स्कीम काफी अच्छी है।


जियो की आईयूसी की घोषणा के बाद एयरटेल और वोडाफोन ने यह चार्ज नहीं लगाने का ऐलान किया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आईयूसी लगाने के बाद जियो के काफी प्रीपेड कस्टमर्स अन्य नेटवर्क के साथ चले गए हैं। अब बीएसएनएल की इस नई घोषणा से जियो के ग्राहक इस नेटवर्क के साथ आ सकते हैं।