27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज के दिन कोई अच्छा कार्य करने का संकल्प लें – राज्यपाल

उपहार एवं मिष्ठान वितरित कर उन्हें बधाई दी तथा सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Yadav

•

Updated: 15 Nov 2020, 3:57 PM IST

आज के दिन कोई अच्छा कार्य करने का  संकल्प लें - राज्यपाल

आज के दिन कोई अच्छा कार्य करने का संकल्प लें - राज्यपाल

लखनऊःदीपावली के पावन पर्व पर आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से प्रदेश के मंत्रिगण, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों नेे भेंट कर उन्हें बधाइयाँ दी। राज्यपाल से मिलकर बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महापौर लखनऊ संयुक्ता भाटिया, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह, मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डा0 रजनीश दूबे, ए0डी0जे0 सुरक्षा बी0के0 सिंह, जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 आलोक कुमार राय, अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 ए0के0 सिंह, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मसऊद आलम एवं पूर्व कुलपति प्रो0 माहरूख मिर्जा तथा पत्रकारबन्धु सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल थे।

इससे पूर्व राज्यपाल से अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता सहित राजभवन के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बच्चों नेे भेंट कर दीपावली की बधाइयां दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों को दीपावली के उपलक्ष्य में उपहार एवं मिष्ठान वितरित कर उन्हें बधाई दी तथा सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

अपने सम्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि आज के दिन हमें कोई अच्छा कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। दुनिया के साथ कदम से कदम मिला कर चलने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने हेतु हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके लिए बड़ी सोच लेकर आगे बढ़ेंगे तभी परिवार समाज व देश आगे बढ़ेगा। परिवार के बड़े लोगों को चाहिए कि वे बच्चों के अन्दर छिपी सुषुप्त शक्तियों को बाहर लाने के लिए उन्हें हर समय प्रेरित करते रहें, तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकेगा।