
हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा
कैसरबाग थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर सड़क पर पिता की बन्दूक से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दूल्हा को हिरासत में ले लिया है, जबकि आरोपित भाई राज फरार है। शनिवार रात को कैसरबाग स्थित लालबाग पैलेस के बाहर लाइसेंसी दोनाली बन्दूक से हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था।
ताबड़तोड़ की फायरिंग
बारात जम्बूर खाना कैसरबाग से आयी थी। इस बीच गेस्ट हाउस के बाहर दूल्हा दानिश का भाई राज अपने पिता की डबल बैरल बन्दूक से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करने लगा। वीडियो में बार- बार राज बन्दूक की नाल खोलता हुआ दिख रहा है, जिससे लगता है कि उसकी बन्दूक में कोई दिक्कत थी।
वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया एक्शन
यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आनन-फानन कार्रवाई शुरू की और दूल्हा दानिश को हिरासत में लेकर दोनाली बन्दूक कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है। पुलिस को आरोपित राज की तलाश है। पुलिस का कहना है कि इस लापरवाही के लिए लाइसेंसी का असलहा लाइसेंस कैंसिल कराने के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति की जाएगी।
Published on:
28 Nov 2023, 8:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.