14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Haj 2025: हज यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट, यूपी से 15,457 लोग होंगे शामिल  

Haj 2025: हज यात्रा 2025 के लिए यात्रियों की सूची जारी कर दी गई है। इस साल पिछले साल के मुताबिक कम आवेदन किए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 12 Oct 2024, 1:50 PM IST

Haj 2025: मुकद्दस हज यात्रा के लिए चयनित किए गए यात्रियों की सूची जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश से 15457 यात्री हज यात्रा पर जाएंगे। पिछले साल की तुलना में इस साल के हज यात्रियों की संख्या में कमी देखी जा रही है। तीन बार अंतिम तिथि बढ़ाने के बाद भी हज आवेदन में कमी देखी गई है।

यूपी में कोटे से कम आवेदन आए और सभी आवेदन करने वालों को चयनित की सूची में रखा गया। सिर्फ उन्हीं के नाम चयनितों की सूची में नहीं है, जिनके पेपर तय तारीख में नहीं दिए गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ से 649 यात्री हज यात्रा पर जाएंगे।

यह भी पढ़ें: भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सीएम योगी का एक्शन, 2 PCS अफसर हुए सस्पेंड

यूपी के 15457 लोगों को मिला हज जाने का मौका

हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज यात्रा लाटरी के बाद जारी लिस्ट में यूपी के 15457 लोगों को मौका मिल रहा है। जो कि वर्ष 2024 में हज पर जाने वाले 19,702 हज यात्रियों की संख्या से काफी कम है।

यह भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी मंदबुद्धि बच्चे हैं…’ साध्वी प्राची ने दिया बड़ा बयान, किया जलेबी का जिक्र

एक लाख 30 हजार रुपये है हज खर्च की पहली किस्त

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोन कुमार ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की सूचना के अनुसार हज खर्च की पहली किस्त एक लाख 30 हजार रुपये 8 से 21 अक्टूबर तक जमा करनी है। किस्त हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट व हज सुविधा एप से ऑनलाइन जमा की जा सकती है।