राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को
प्रदेश में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राज्य सरकार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी जिलों में रन फॉर यूनिटी का आयोजन कराने को कहा है। मंत्रालय के सचिव विनोद कुमार वर्मा ने इस दिन सभी स्कूलों और महाविद्यालयों में एकता की शपथ भी दिलाने, राष्ट्रीय एकता के विषय पर निबंध, वाद-विवाद प्रश्नोत्तरी आयोजित कराने और प्रभातफेरी निकालने के निर्देश दिए हैं।