जानकारी के मुताबिक जब तक ऑफलाइन व्यवस्था (Offline Haj Application) थी तो हज के लिए 50 हजार से अधिक आवेदन आते थे। 2018 में कुल 42,914 आवेदन आए। जबकि 2019 में 34,197 आवेदन आए और हज पर 30,500 जायरीन (Haj Yatra) गए। लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था (Online Haj Application) के बाद हज जाने वाले जायरीनों के आवेदन में तेजी के कमी आई। अब इसी को देखते हुए ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था दोबारा बहाल कर दी है।