रायबरेली जिले में छह विधान सभा सीटें हैं। वर्ष 2012 में हरचंदपुर विधान सभा सीट अस्तित्व में आई। नई सीट पर सपा की साईकिल चल गई । कांग्रेस के गढ़ में सपा के सुरेंद्र विक्रम सिंह ने कांग्रेस के शिव गणेश को लगभग 20 हजार मतों से हराया। पीस पार्टी के साथ गठबंधन में उतरे मनीष कुमार सिंह तीसरे नंबर पर , बसपा के जय नारायण चौथे नंबर पर और भाजपा के नरेंद्र कुमार सिंह पांचवे स्थान पर रहे।