2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्दिक पटेल ने की अखिलेश यादव से मुलाकात

राष्ट्रीय पार्टी बनने की दिशा में कदम
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anil Ankur

•

Aug 04, 2018

akhilesh yadav

Hardik Patel meets Akhilesh Yadav claimed Rajendra chaudhary

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त अन्य प्रांतों में भी समाजवादी पार्टी के संगठन को विस्तार देने का काम तेजी से चल रहा हैं। स्वयं अखिलेश यादव इसमें रूचि ले रहे हैं और वे जल्दी ही अन्य प्रांतों में कार्यक्रम देंगे। अभी पिछले दिनों यादव 19-20 जुलाई 2018 को भोपाल गए थे वहां कार्यकर्ताओं के साथ गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल ने भी श्र अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। अखिलेश यादव आगामी 31 अगस्त 2018 को उत्तराखण्ड जाएंगे। सितम्बर 2018 में मध्य प्रदेश के बालाघाट व सागर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम तय हो रहा है।
बालाघाट, मध्य प्रदेश के पूर्व सांसद कंकर मुजारे ने आज अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय विस्तार की योजना के सम्बंध में चर्चा की। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी का वहां विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ने का इरादा है। चर्चा में अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, एस.आर.एस. यादव शामिल थे।
पूर्व मुख्यमंत्री यादव मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, पश्चिमी बंगाल, राजस्थान, बिहार, झारखण्ड, छŸाीसगढ़ तथा गुजरात पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। वहां समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूती देने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है और उनके क्रियाकलापों की समय-समय पर समीक्षा भी हो रही है। विगत 28 जुलाई को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी संगठन को दूसरे राज्यों में विस्तार पर चर्चा हुई है।
समाजवादी पार्टी के विभिन्न राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष हैं- पं रामकिशन राजस्थान, गौरी शंकर मध्य प्रदेश, सुरेन्द्र सिंह गुजरात, देवेन्द्र सिंह यादव बिहार, कुलदीप रावत उत्तराखण्ड, अबू आसिम आजमी महाराष्ट्र, जाय एंटोनी केरला इनके अतिरिक्त कर्नाटक, तमिलनाड़ु, तेलंगाना में भी पार्टी संगठन को गतिशील बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
समाजवादी पार्टी पूरे देश में किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार में विकास को जो विस्तार मिला था उससे उत्तर प्रदेश की जनता ही नहीं अन्य प्रदेश की जनता भी परिचित है इसलिए समाजवादी पार्टी के लिए वहां भी अनुकूल वातावरण बना है। इसका नतीजा है कि अन्य प्रांतो के तमाम नेता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से सम्पर्क में हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग