किसानों और श्रमिकों को स्थानीय प्रशासन ने पास जारी करके फरुर्खाबाद, रामपुर, कानपुर नगर और रायबरेली में अधिकारियों ने फसल कटवाई। साथ ही योगी ने किसानों के राहत के लिए कई कदम उठाए तो सरकार ने घोषणा किया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद तय समय पर शुरू होगी। इस क्रम में सरसों, चना और मसूर की खरीद दो अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इससे बुंदेलखंड और आगरा मंडल के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। मालूम हो कि सरकार एमएसपी पर क्रमश: 2.64 लाख मीट्रिक टन सरसों, 2.01 लाख मीट्रिक टन चना और 1.21 लाख मीट्रिक टन मसूर किसानों से खरीदेगी।